फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: जहरीले कीड़े के काटने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव नगला बगिया में 11 वर्षीय बालक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव ले गए। बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

विकासखंड सुल्तानगंज के गांव नगला बगिया निवासी आसिफ दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। गांव में रहने के लिए मकान निर्माण करने के लिए 5 दिन पूर्व ही दिल्ली से आया था। शुक्रवार की शाम उसका 11 वर्षीय पुत्र फैजान व 7 वर्षीय रिजवान खाना खाकर छत पर बैठे थे। फैजान नीचे बरामदे में आकर जमीन पर लेट गया और वह सो गया। आसिफ अपनी पत्नी व छोटे बेटे रिजवान के साथ छत पर ही सो गया। शनिवार की सुबह 5 बजे उसके बेटे ने अपनी मां से पेट में दर्द होने की बात बताई। कुछ देर बाद उसके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया। परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया कि उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें