फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: यूजीसी के विरोध में सड़क पर उतरे सवर्ण समाज के लोग

विज्ञापन
फोटो 11 करहल में यूजीसी के विरोध में नारेबाजी करते सवर्ण समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
करहल। यूजीसी के विरोध में बुधवार को करहल में ब्राह्मण समाज सेवा समिति और राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। बाग वृंदावन मंदिर परिसर में एकत्रित होने के बाद नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे पर पहुंचे। यूजीसी की प्रतियां फूंकने के बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सुनिष्ठा सिंह को दिया। ब्राह्मण समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि इस कानून से हमारे समाज के बच्चों पर बुरा असर पड़ेगा। सरकार इस कानून को तत्काल वापस ले। मुख्यमंत्री योगी तो मामले को समझ रहे हैं। वह नरम प्रवृति के हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर जातिकरण का आरोप लगाया। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह भदौरिया ने कहा कि इस कानून से युवा चिंतित हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मौखिक रूप से जो कहा है उसे लिखित में देना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि झूठी शिकायत करने वालों पर कार्रवाई का प्रावधान होना चाहिए। यूजीसी में ओबीसी को शामिल करने पर भी नाराजगी जताई। दीपक मिश्रा, अमर मिश्रा, सचिन त्रिपाठी, उदय पांडेय, आचार्य मुकेश दुबे, पंकज चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी, ओमप्रकाश पांडेय, रजनी तिवारी, सुरेंद्र दुबे, अवनीश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें