फोटो 29 जिला अस्पताल में भर्ती मरीज। संवाद
मैनपुरी। बढ़ता तापमान बच्चों और बुजुर्गों के लिए आफत बन रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्र में डायरिया पीड़ित बच्ची और बुखार से पीड़ित वृद्ध की मौत हो गई। जिला अस्पताल में बाल मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 22 बच्चे भर्ती कराए गए।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ देखी गई। अस्पताल की ओपीडी में पहुंचने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या अधिक रही। गांव अस्यौली निवासी राधिका (8) पुत्री विजय कुमार को पिछले कुछ दिनों से उल्टी दस्त की दिक्कत थी। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर बुधवार की सुबह जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी जगदीश प्रसाद (75) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंच यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। संवाद