फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घर में चारपाई पर मिला ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव सुजरई में एक ट्रक चालक का शव शुक्रवार सुबह चारपाई पर मिला। चालक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेजा। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कस्बा के गांव सुजरई निवासी 30 वर्षीय निर्मल कुमार ट्रक चालक था, परिजन ने बताया कि वह शराब पीने का आदी हो चुका था। बृहस्पतिवार शाम को वह घर आया तो बड़े भाई ने हालत देख कर शराब छोड़ने की बात कहते हुए फटकार लगा दी। इसके बाद निर्मल अपने कमरे में चला गया, शुक्रवार सुबह जब परिजन जगाने के लिए पहुंचे तो शरीर में कोई हरकत नहीं थी। परिजन घबरा गए और सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। स्थानीय पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें