फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: हाथरस के पिता-पुत्र गैंग ने की थी सराफा की दुकानों में चोरी

विज्ञापन
फोटो 1 औंछा पुलिस की गिरफ्त में सराफा की दुकानों में चोरी करने वाला राजेंद्र। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में दो सराफा की दुकानों से चोरी की वारदात हाथरस के एक पिता-पुत्र के गैंग ने रेकी कर अंजाम दी थी, एसपी ग्रामीण ने शुक्रवार को एक चोर की गिरफ्तारी के साथ खुलासा किया, बताया कि साढ़े तीन किलो चांदी बरामद हुई है। छह अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 की रात कस्बा औंछा निवासी सराफा व्यापारी मनोज वर्मा की दुकान से 200 ग्राम सोने के जेवर, 15-20 किलो चांदी और विपिन गुप्ता की दुकान के शटर तोड़ कर 12 किलो चांदी करीब 120 ग्राम सोने के जेवर चोरी की घटना हुई थी।
प्राथमिकी दर्ज करने के बाद से ही पुलिस खुलासे के प्रयास में जुटी थी। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह की टीम ने बृहस्पतिवार रात हाथरस से एक गिरोह के सरगना राजेंद्र सिंह निवासी गांव बाग बधिक थाना सहपऊ हाथरस को कुछ जेवर के साथ पकड़ा। उसके कब्जे से कुछ जेवर बरामद हुए, जिन पर सराफा की दुकानों की मोहर लगी थी। उसकी निशानदेही पर एक मकान में छिपाकर रखी गई करीब साढ़े तीन किलो चांदी बरामद हुई।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए चोर राजेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र अरुण व पांच साथी हरिओम, कालिया, संतोष उर्फ गांडी, भवानी शंकर, मोनू उर्फ मानवेंद्र निवासी गांव लोधई हाथरस ने मिल कर सराफा की दुकानों में चोरी की वारदात अंजाम दी थी। बताया कि घटना से 10 दिन पहले पुत्र व साथियों ने रेकी की थी, इसके बाद भी उन लोगों चोरी की वारदात अंजाम दी थी। वारदात अंजाम देने के बाद वह लोग गांव पहुंचे और अपने व पुत्र के हिस्से में आए जेवर जमीन में दबा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें