कुसमरा। रामनगर रोड स्थित गोपाल आश्रम के पास खद्दरा तिराहे पर शुक्रवार रात चोरों ने एक शोरूम का शटर तोड़कर नकदी व बैटरी चोरी कर लीं, वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।कस्बा में हनुमानगढ़ी नगथरा निवासी अंकित यादव खद्दरा तिराहा के पास बैटरी का शोरूम संचालित कर रहे हैं। रोजाना की तरहर शुक्रवार शाम को वह शोरूम बंद करने के बाद घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह शोरूम खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आफिस में रखा सामान अस्त व्यस्त था। काउंटर की दराज में रखे 90 हजार रुपये, बैटरियां आदि चोरी हो गई थीं। जब शोरूम में लगे सीसीटीवी चेक किए तो उसमें एक चोर शटर से अंदर आते दिखा और चोरी कर माल ले जाते दिख रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। चोर की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।