फोटो31 चोरी की घटना के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
- फोटो : रामलीला मैदान में श्री सनातनधर्म शिव मंदिर सभा की ओर से आयोजित कार्यमक्र में अपनी प्रस्तुति देती मुस्कान बेबी। संवाद
किशनी। गांव तरिहा चढरऊआ स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामी से जानकारी ली। तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव तरिहा चढ़रऊआ निवासी राज प्रताप सिंह ने बताया कि वह दिल्ली गए थे। 12 फरवरी की रात को वह घर वापस लौटे थे, अंदर जाकर देखा तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी और बक्से खुले हुए थे, सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पीड़ित ने बताया कि चोर एक सोने की चेन, दो सोने की अंगूठी, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्ति, नकदी सहित लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए हैं। मामले में तहरीर मिलने के बाद थाना पुलिस ने जांच व खुलासे के प्रयास शुरू कर दिए हैं।