फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: अलाव पर डीजल डालना बना जानलेवा, युवक की झुलसकर मौत

विज्ञापन
फोटो33 मृतक बॉबी का फाइल फोटो
विज्ञापन
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में बृहस्पतिवार रात अलाव को तेज करने के लिए युवक ने डीजल डाल दिया। इससे आग तेजी से भड़की और युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जब तक परिजन मदद के लिए आगे आते, तब युवक की मौत हो चुकी थी। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।कुर्रा क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी छत्रपाल सिंह का 22 वर्षीय पुत्र बॉबी बृहस्पतिवार रात को घर के पास ही अलाव से ताप रहा था, आग धीमी लगने पर उसने पास ही रखी डीजल की कैन को उठाया और अलाव पर डालने लगा। अचानक अधिक डीजल उड़ेले जाने की वजह अलाव की आग भड़क गई। आग की लपटें कैन तक पहुंच गईं और बॉबी भी आग की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जब तक आग को बुझाया, तब तक बॉबी की सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। मृतक की मां कमला देवी की तहरीर पर कुर्रा पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें