फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घने कोहरे में दो घरों में घुसे चोर, लाखों के जेवर-नकदी चुराई

विज्ञापन
फोटो20 नगला केहरी में चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव नगला केहरी में घने कोहरे के बीच चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात अंजाम दी, चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। जानकारी के बाद शनिवार सुबह सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।गांव नगला केहरी निवासी धर्मेंद्र सिंह शुक्रवार की रात को परिजन के साथ कमरे में सो रहे थे, रात में किसी समय चोर घने कोहरे में छत के रास्ते घर में घुस आए। चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी अलमारी और बक्सा से जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। चोरों ने कुछ दूर रहने वाले अतुल सिंह के घर से भी लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दी। एक अन्य घर को भी निशाना बनाने की कोशिश की, संभवत: आहट होने पर चोर गांव से भाग गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ भोगांव रामकृष्ण द्विवेदी ने प्रभारी निरीक्षक के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया, फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा, अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें