फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 21 लाख रुपये की धनराशि से सकरावा मार्ग की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। किशनी क्षेत्र में शमशेरगंज, लैगांव होते हुए सकरावा जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराई जाएगी। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की मरम्मत के लिए 21 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मार्ग पर बृहद मरम्मत का कार्य किया जाएगा। किशनी-सकरावा मार्ग की हालत पिछले कुछ दिनों से खराब है। मार्ग पर जगह- जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने दो महीने पहले अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग से मुलाकात कर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की थी। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए विभाग ने 21 लाख की धनराशि स्वीकृत करते हुए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दो महीने में निर्माण कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें