फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: नगला नरपति स्थित तीन घरों में चोरी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। थाना क्षेत्र के नगला नरपति में शुक्रवार की रात चोरों ने तीन घरों में वारदात अंजाम देने की कोशिश की, मगर जगार होने के कारण नाकाम रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव पहुंच कर पीड़ितों से जानकारी ली।
विज्ञापन

नगला नरपति के रहने वाले गिरीश चंद्र शुक्रवार की रात को घर में सो रहे थे, रात को चोरों ने बरामदे में बंधी भैंस खोलने की कोशिश की, आहट होने पर गिरीश जाग गए। जगार होता देख चोर वहां से भाग निकले। चोरों ने गांव के रहने वाले नीरज और देवेंद्र के घर मे ही चोरी की कोशिश की, मगर वहां भी परिजन के जागने की वजह से चोरी करने में नाकाम रहे। चोरों की मौजूदगी का पता लगने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर बुझिया चौकी इंचार्ज ने गांव पहुंच कर जानकारी ली। चोरों की तलाश की गई, मगर कोई भी पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें