फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आवास विकास में टैक्सी चालक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो 4 पिंटू चौहान का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आवास विकास काॅलोनी में रहने वाले एक टैक्सी चालक ने शुक्रवार देर शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी 25 वर्षीय पिंटू चौहान टैक्सी चालक था। वह अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र के साथ रह रहा था। एक भाई बाहर नौकरी करता है। शुक्रवार देर शाम किसी कारण के चलते पिंटू ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद भाई ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए। पूछताछ करने पर भाई पुष्पेंद्र खुदकुशी की वजह नहीं बता सके। मौत का कारण जानने के लिए शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


मां-बाप के गुजरने के बाद बेटे की तरह पाला था
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद दिव्यांग पुष्पेंद्र चौहान अपने भाई की असमय मौत पर आंसू बहा रहे थे, कह रहे थे कि माता- पिता के चले जाने के बाद छोटे भाई पिंटू को बेटे की तरह पाला था। वह अपनी हर बात उनसे कहता था, मगर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया और उन्हें भनक तक नहीं लग सकी। जिंदगी भर इसी बात का अफसोस रहेगा कि आखिर उनकी परवरिश में ऐसी क्या कमी रह गई, जो भाई को अपनी जान देनी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें