फोटो 39 काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक। स्रोत संगठन
मैनपुरी। भोगांव क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर टीईटी को लेकर चल रहे विरोध के चलते शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए शिक्षण कार्य कर रहे हैं। भोगांव में शिक्षकों ने प्रदर्शन भी किया। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री प्रसून पांडेय ने कहा कि शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर देश एवं समाज के विकास में भागीदार बनाते हैं। ऐसे में सरकार को पहले से तैनात शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से अलग करना चाहिए। शिक्षको को हो रही परेशानी से मुक्ति दिलानी चाहिए। रोहित कुमार,रूचिता मिश्रा, अखंड पांडेय, गौरव यादव, मधुबाला मिश्रा मौजूद रहे।