फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शिक्षिका पर हमला करने वाला आरोपी छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। छेड़छाड़ कर प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका पर धारदार हथियार से हमला का होंठ काटने के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को आरोपी छात्र को बाल सुधार गृह फर्रुखाबाद भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका के साथ 12वीं कक्षा का छात्र अश्लील हरकतें कर रहा था। इसकी शिकायत शिक्षिका ने पैरेंट्स मीटिंग में छात्र के परिजन से कर दी थी। इसके बाद से छात्र रास्ता रोक कर परेशान करने लगा। शिक्षिका ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में शिक्षण कार्य करने लगी, मगर आरोपी छात्र हरकतों से बाज नहीं आया। असलहे से धमकाते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। 20 जनवरी की शाम शिक्षिका जब ज्योंति रोड पर एक छात्र के घर ट्यूशन पढ़ाने जा रही थी। तभी आरोपी ने अश्लील हरकत की और धारदार हथियार से चेहरे पर हमला कर दिया।
आरोपी के हमले शिक्षिका के होंठ कट गए थे। परिजन शिक्षिका को प्लास्टिक सर्जरी के लिए आगरा के एक अस्पताल ले गए थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक फतेह बहादुर सिंह ने आरोपी छात्र को आगरा रोड से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी को बाल सुधार गृह फर्रुखाबाद भेज गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें