फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मोर्चे पर नाकाम साबित हो रही भाजपा सरकार: स्वामी प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
फोटो48 स्वागत समारोह में मौजूद स्वामी प्रसाद मौर्य व पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
भोगांव। राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए जमकर निशाना साधा, कहा कि भारत की विदेश नीति फेल हो चुकी है, प्रदेश में गैस के लिए मारामारी हो रही है। यह बातें शुक्रवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने जीटी रोड स्थित पार्टी पदाधिकारी गुरुचरण शाक्य के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईरान इस्ररायल युद्ध भारत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ईरान भारत का मित्र देश है, मगर भारत की विदेश नीति पूरी तरह से असफल साबित हुई है। इसके वजह से आज गैस के लिए मारामारी मची है। उन्होंने कहा बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है और युवा रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गैस सिलिंडर दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता परेशान है। कहा कि आगामी 2027 के चुनाव जनता बदलाव चाहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें