मैनपुरी। 21 साल पुराने दंपति हत्याकांड में पुलिस की पुर्नविवेचना को चुनौती देने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया। इससे पहले विवेचना के खिलाफ माफ़िया अनुपम दुबे की ओर से हाई कोर्ट में अपील दायर की गई थी। जिसे रद्द करते हुए कोर्ट ने विवेचना को जारी रखने के आदेश दिए थे।
बेवर थाना क्षेत्र के गांव नवीगंज निवासी कौशल किशोर दुबे और उनकी पत्नी कृष्णा देवी की 6 अगस्त 2005 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में फर्रुखाबाद के गैंगस्टर अनुपम दुबे और उनके भाई अनुराग उर्फ डब्बन दुबे सहित 6 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, इसकी दोबारा विवेचना बेवर थाना पुलिस की ओर से की जा रही है। इस विवेचना पर रोक लगाने के लिए अनुपम दुबे की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसे कोर्ट ने रद्द करते हुए याचिका सुचारू रखने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के बाद अनुपम दुबे की ओर से सुप्रीम कोर्ट में विवेचना पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की गई सुप्रीम कोर्ट ने भी याचिका को रद्द करते हुए विवेचना का जारी रखने के आदेश दिए हैं। संवाद