फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने यूको बैंक से लिए गए लोन की किस्त न चुका पाने के कारण आत्महत्या के मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन की ओर से किए गए हंगामे के बाद, पुलिस ने बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों के बयान दर्ज करेगी और पीड़ित पक्ष से साक्ष्य जुटाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के श्मशान घाट रोड निवासी 40 वर्षीय सुधीर कुमार, जिनकी भांवत चौराहा पर कॉस्मेटिक की दुकान थी, ने वर्ष 2023 में एक बैंक से 10 और 12 लाख रुपये के दो लोन लिए थे। पिछले तीन महीनों से वे किश्तें जमा नहीं कर पा रहे थे।
मृतक के भाई अनिकेत का आरोप है कि बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर किश्त जमा करने को लेकर सुधीर को लगातार परेशान कर रहे थे। मृतक की पत्नी मधु कुमारी ने भी आरोप लगाया है कि बैंक मैनेजर नवीन कुमार और फील्ड ऑफिसर संजय कुमार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे और डरा-धमका रहे थे। बृहस्पतिवार को घर और दुकान पर जाकर धमकाने के कारण सुधीर ने कथित तौर पर जान दे दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मृतक के परिजन ने जाम लगाकर हंगामा किया था। इसके बाद पुलिस ने बैंक मैनेजर और फील्ड ऑफिसर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पीड़ित परिवार से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपियों के बयान भी दर्ज करेगी। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें