मैनपुरी। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में 180 बेड का बालक छात्रावास बनाया जाएगा। शासन की ओर से छात्रावास के लिए 12.18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। शासन ने छात्रावास निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ एक लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी है। अनु सचिव उत्तर प्रदेश शासन बाबू राम वर्मा ने निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग काॅलेज को पत्र जारी कर कहा है कि कॉलेज में 180 बेड क्षमता के बालक छात्रावास का निर्माण किया जाना है। इसके लिए कुल 12.18 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। छात्रावास निर्माण की जिम्मेदारी शासन ने संस्था सीएंडडीएस जल निगम उत्तर प्रदेश को दी है। कार्यदायी संस्था को चालू वित्तीय वर्ष में प्रथम किश्त के रूप में एक करोड़ एक लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति करते हुए धनराशि उपलब्ध करा दी है।