फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: स्टेडियम में 10 से 13 मार्च तक होंगी खेल प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से पंडित जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में अंडर-19 वर्ग की एथलेटिक्स, वालीबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, हॉकी, फुटबॉल और हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेज हो गई हैं।क्रीड़ा अधिकारी साधना सिंह ने बताया कि 10 मार्च को बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, 11 मार्च को कुश्ती, 12 मार्च को कबड्डी और 13 मार्च को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बालक वर्ग की हैंडबॉल प्रतियोगिता 10 मार्च को, फुटबॉल प्रतियोगिता 11 मार्च को और हॉकी प्रतियोगिता 12 मार्च को आयोजित होगा।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि स्टेडियम में प्रतियोगिता की तैयारियों को पूरा कराया जा रहा है। विभिन्न खेल प्रशिक्षकों को प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें