फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: 14 लाख में से 2 लाख से ज्यादा मतदाता हो गए कम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम पूरा हो चुका है। 4 नवंबर से शुरू हुए एसआईआर की अंतिम तिथि 26 नवंबर को समाप्त होने के बाद 27 दिसंबर को रात 12 बजे डाटा लॉक कर लिया गया। मतदाता सूची का फाइनल अपडेट 31 दिसंबर को जारी होगा। जनपद में मौजूद 14 लाख से ज्यादा मतदाताओं में से करीब 2 लाख मतदाता कम हो गए हैं।
विज्ञापन

4 नवंबर से 26 दिसंबर तक चली एसआईआर की प्रक्रिया में जिले की चार विधानसभा किशनी, करहल, मैनपुरी और भोगांव में करीब 38000 से ज्यादा मृतक मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर किया गया है। डेढ़ महीने तक चली इस प्रक्रिया में जिले में 1661 बीएलओ और बीजेपी, सपा, बसपा व कांग्रेस के बीएलए भी लगाए गए थे। इसके साथ ही सपा, बसपा और कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता भी लगातार लापरवाही के आरोप लगाते रहे। इसके बाद भी प्रशासन ने लगातार प्रक्रिया को पूरा करने में सतर्कता बरती।

एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान जनपद में 67 हजार से ज्यादा ऐसे मतदाता मिले जो अनुपस्थित थे। 90 हजार से ज्यादा मतदाता जनपद छोड़कर दूसरी जगह स्थानांतरित हो चुके हैं। वहीं 17 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर भी इस दौरान मिले। इन सभी को मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
विज्ञापन


एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान बीएलओ कई बार मतदाताओं के घर पर पहुंचे, लेकिन उनके न मिलने की वजह से या संपर्क न होने के चलते उन मतदाताओं को अनुपस्थित वोटर की सूची में डाला गया। 31 दिसंबर को इस प्रक्रिया की फाइनल सूची जारी होगी इसके बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें