फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बच्चों और युवाओं ने मंच से दिखाई प्रतिभा, लोगों ने सराहा

विज्ञापन
फोटो 1 श्रीदेवी मेला के कादंबरी रंगमंच पर प्रस्तुति देते प्रतिभागी बच्चे। स्रोत आयोजक - फोटो : Archive
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला और ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी रंगमंच पर शनिवार रात अपना दिवस के अंतर्गत मैनपुरी टैलेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जिले के बच्चों और युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। श्रीदेवी मेला के मंच से बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। कार्यक्रम संयोजक राघव पचौरी ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रीगणेश आराधना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद प्राइड ऑफ इंडिया की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। स्थानीय कलाकार माइकल जयदीप ने अपनी नृत्य प्रस्तुति से तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मयूर नृत्य, डांडिया नृत्य, महारास, विराट रूप और श्री हनुमान चालीसा प्रस्तुत की। प्रतिभावान बच्चों और युवाओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान डॉ़ रचना पांडेय, बसंती पांडेय, गौरव तिवारी, शैली पांडेय, मनोरमा दास, दीपक दास, डॉ़ सीपी पांडेय, घनश्याम दास गुप्ता, रोहित दुबे, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ़ कल्पना मूंगाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें