फोटो 38 आग लगने के बाद जला पड़ा सामान। संवाद
- फोटो : nowshera news
बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में रखा घरेलू सामान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग बुझाकर काबू पाया। सूचना क्षति आंकलन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई है।थाना क्षेत्र के गांव नगला सिवार निवासी प्रीति कश्यप ने बताया कि शनिवार की शाम को अपने दैनिक कार्यों से निवृत्त होकर वह अपनी सास रामादेवी, अपनी पुत्री जानवी, पुत्र विकास के साथ कमरे के बाहर रखे छप्पर में लेटी थी। रविवार की सुबह करीब 4:30 बजे उनके कमरे में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग ने अपना विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें छप्पर तक पहुंच गई। परिवार के लोगों की चीखपुकार सुन ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर जैसे तैसे काबू पाया। आग से कमरे में रखे खाने पीने का सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पति सुरजीत व ससुर रामवीर सोनीपत में मजदूरी करते हैं। उनके ओर से भेजे गए पैसे से वह अपने परिवार का भरण पोषण करती है। अब परिवार का भरण पोषण करना बहुत मुश्किल होगा। इसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल रघू भड़ोसिया को दी गई है। संवाद
फोटो 38 आग लगने के बाद जला पड़ा सामान। संवाद- फोटो : nowshera news