मैनपुरी। शहर की एक कालोनी की रहने वाली छात्रा स्कूल जाने से डर रही है, वजह है गैर समुदाय के दो आरोपी। आएदिन रास्ता रोक कर परेशान करते हैं। जब भाई ने विरोध किया तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी के रहने वाले युवक ने बताया कि उनकी नाबालिग बहन एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह जब घर से स्कूल जाने के लिए निकलती है तो कांशीराम कालोनी के रहने वाले साबिर और फैजान रोक कर परेशान करते हैं, उसके साथ अभद्रता करते हैं। शोहदों की इस हरकत से बहन इतनी भयभीत है। जानकारी होने के बाद शनिवार को जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे पीटा, जान से मार डालने की धमकी दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।