मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा में चोरों ने एक कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात अंजाम दी। चोर लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए। रविवार को फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जांच के लिए नमूने एकत्र किए।
बिछवां क्षेत्र के गांव हन्नूखेड़ा निवासी कंचन शर्मा काली नदी के पास कंचन गारमेंटस के नाम से दुकान किए हैं। शुक्रवार की रात को चोरों ने दुकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। रविवार को फोरेंसिक टीम ने भी जांच के लिए नमूने लिए। थानाध्यक्ष ने बताया की जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।