फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे निर्माण में बीजेपी ने किया भ्रष्टाचार: शिवपाल

विज्ञापन
फोटो 43 पार्टी नेता एएच हाशमी के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे शिवपाल सिंह। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने और पेपर लीक कांड में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, और एक्सप्रेसवे निर्माण में भी बीजेपी सरकार की ओर से भ्रष्टाचार किया है।
विज्ञापन

शिवपाल यादव शहर में सपा कार्यकर्ताओं के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग भी इन कांडों में संलिप्त हैं जिससे छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के महज 9 दिनों में समाप्त होने पर सवाल उठाते हुए यादव ने कहा कि सरकार जनता के सवालों का जवाब देने से कतरा रही है। उन्होंने दिल्ली में युवाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा हमेशा छात्रों और किसानों के साथ खड़ी रही है।
भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर युवाओं, किसानों और अन्य वर्गों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने अखिलेश यादव द्वारा बनवाए गए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता की सराहना की, लेकिन कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाए। वे पार्टी नेता वोट सिंह यादव के पिता और अधिवक्ता एएच हाशमी की मां के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें