फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ‘नौकरियों में आरक्षण का सही तरीके से नहीं हुआ पालन’

विज्ञापन
फोटो 3 करहल में पत्रकारों से वार्ता करते शिवपाल सिंह यादव। संवाद
विज्ञापन
करहल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार को करहल क्षेत्र के गांव चमपुरा पहुंचे। एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि भाजपा सरकार बेईमानों की सरकार है। बहुत सी नौकरियों में आरक्षण का सही तरीके से पालन नहीं किया गया है। अगर जांच कराई जाए तो तमाम कमियां सामने आ जाएंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों के हितैषी होने का दावा करने वाली भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों के लिए समितियों पर खाद नहीं है। खेतों की सिचाई के लिए नहरों, रजबाहों और माइनरों में पानी ही नहीं है। मेहनत से खेतों में की गई फसल को गोवंश नष्ट कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों का शोषण होता है। अपराध और महंगाई पर सरकार का अंकुश नहीं है। बएसआईआर के नाम पर भाजपा सरकार वोट काटने की साजिश रच रही है। समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ही एसआईआर को लाया गया है। इस मौके पर पूर्व डीसीबी चेयरमैन डॉ रामकुमार यादव, जीवन यादव, विमल यादव, कबीर यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें