फोटो 8 घिरोर तहसील में सरकारी गाड़ी में धक्का लगाते लोग। संवाद
घिरोर। यह सरकारी सिस्टम है। एसडीएम की गाड़ी धक्का लगाकर स्टार्ट की जा रही हो तो ऐसे में सवाल खड़े होते ही हैं। अगर अधिकारी को जल्दी में कहीं जाना पड़े तो आखिर धक्का लगाकर कैसे पहुंच पाएंगे।
तहसील घिरोर परिसर में धक्का लगाने वाली गाड़ी प्राइवेट नहीं है। बल्कि यह सरकारी गाड़ी है। जिस पर एसडीएम लिखा हुआ है। जबकि इस गाड़ी से एसडीएम के बजाय नायब तहसीलदार संदीप कुमार का आना-जाना रहता है। जबकि एसडीएम प्रसून कश्यप दूसरी गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को गाड़ी चालू नहीं हुई तो वहां मौजूद कुछ लोगों को एकत्रित कर धक्का लगवाया गया।