फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बिना फिटनेस दौड़ रहे दो स्कूली वाहन सीज

विज्ञापन
फोटो 7 सीज किए गए स्कूली वाहन। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मैनपुरी। बिना मानकों के बच्चों को ले जा रहे स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग का लगातार अभियान चल रहा है। शनिवार को परिवहन विभाग ने बिना फिटनेस के चल रहे दो वाहनों को करहल क्षेत्र में सीज किया। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक स्कूली वाहनों की जांच का अभियान चल रहा है। जो भी वाहन बिना मानकों के बच्चों को लाने और ले जाने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सभी के दस्तावेज देखे जा रहे हैं और उनके मानक पूरे ना होने पर उन्हें कड़े निर्देश दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को करहल क्षेत्र में अभियान चलाया गया, जिसमें दो मैजिक स्कूली वाहन बिना फिटनेस के बच्चों को ले जाते हुए मिले। दोनों वाहन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया है और थाना करहल क्षेत्र में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें