मैनपुरी। सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की खराब प्रगति पर डीपीआरओ ने कड़ा रुख अपनाया है। 31 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का वेतन रोक दिया है।
जिला पंचायत राज अधिकारी डॉक्टर अवधेश सिंह ने दिसंबर महीने के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए ग्राम पंचायतों को राज्य और केंद्र वित्त धनराशि की किस्तें दी जाती हैं। इसकी समीक्षा सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग के आधार पर जिलाधिकारी प्रति माह करते हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को 15वें वित्त की अवशेष धनराशि व्यय करने के निर्देश दिए गए थे। मगर अभी भी कई ग्राम पंचायतों में अधिक धनराशि अवशेष है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नरेश भारती, रविकुमार, अभिनव, विमलेश,एकता राजपूत,अभिषेक गौतम,अरुण कुमार, अनीता देवी,प्रबल प्रताप,मनोज कुमार सत्यार्थी,सुनील कुमार, प्रवीन कुमार,रोहित प्रकाश,प्रशांत कुमार,संदीप कुमार, अमन भारती, आलोक कुमार,ओमशरन,विनय कुमार,अर्जित कुमार,संतोष कुमार,उज्ज्वल मिश्रा, शिशुपाल सिंह,अजीत यादव,उदित चौहान, मनोज राजपूत,सुखवीर सिंह,कुमारी बीना, रोहित यादव,मांडवी गुप्ता और जितेंद कुमार का माह दिसंबर का वेतन रोका गया है। सबसे अधिक अवशेष धनराशि ग्राम पंचायत कुर्रा जरावन, पतारा, हथपऊ, औरंध, वमटापुर,वघिरुआ,
उसनीधा,सिमरई,सहारा,ख़िरना, बिछवां और मधन हैं। अग्रिम आदेश तक वेतन जारी नहीं होगा।