मैनपुरी। भाजपा नेता साध्वी प्राची शुक्रवार को जनपद में पहुंची। इस दौरान उन्होंने वेब सीरीज घूसखोर पंडत को लेकर बयान दिया।
भाजपा नेता साध्वी प्राची ने घूसखोर पंडत वेब सीरीज को लेकर बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब बात राष्ट्रहित और धर्म की रक्षा की हो, तो हमें जातिवाद के पचड़े से दूर रहना चाहिए। साध्वी प्राची ने अपील की कि किसी भी फिल्म या सीरीज को बेवजह मुद्दा बनाने के बजाय उसके सकारात्मक संदेश को स्वीकार करना चाहिए। उनके अनुसार, ब्राह्मणों को कोई टारगेट नहीं कर रहा है और देशहित के सामने जातिगत विवादों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए।