फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: घूसखोर पंडत वेब सीरीज पर बैन लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित की जा रही फिल्म घूसखोर पंडत को लेकर भोगांव के ब्राहमण समाज में आक्रोश व्याप्त है। समाज के लोगों ने फिल्म पर बैन लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को भोगांव में सर्व ब्राहमण महासभा की बैठक में राहुल पांडेय ने कहा कि फिल्म में ब्राह्मण समाज के सम्मान को चोट पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म वैमनस्य फैलाने, धार्मिक एवं जातिगत भावनाओं को आहत करने और शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज ब्राहमण समाज को बदनाम करने के लिए एक रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। इसको ब्राहमण समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव सर्वेश मिश्रा, राकेश मिश्रा, जयदीप दुबे, अतुल मिश्रा, यश मिश्रा, शिवम मिश्रा, नमन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें