फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: सदर बाजार में एक घंटे तक जाम, खरीदारी करने निकले लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। त्योहारों के मद्देनजर शहर के बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकालने के लिए बड़े चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग हटा दी गई। इसके परिणामस्वरूप, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों ने मुख्य सदर बाजार में प्रवेश कर लिया, जिससे करीब एक घंटे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के त्योहार के उपलक्ष्य में जुलूस निकाला जाना था, जिसके लिए बड़े चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग हटा दी गई थी। इसके बाद, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहन बिना किसी रोक-टोक के बाजार में प्रवेश करने लगे। वाहनों के इस बेतरतीब संचालन के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और जाम लग गया। एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। इस दौरान, यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कोई भी यातायात पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। ट्रैफिक की कमान मुख्य रूप से होमगार्ड के हाथों में रही, जिनकी भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव के बीच व्यवस्था बनाए रखने में मुश्किलें आईं। बाद में, स्थानीय लोगों के प्रयासों से किसी तरह यातायात को व्यवस्थित किया जा सका, जिसके पश्चात वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।

मुख्य बाजार में फिर पहुंचने लगे ई-रिक्शा
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यातायात पुलिस ने मुख्य बाजार में ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगाया है। इसके लिए बड़े चौराहे पर बैरिकेडिंग भी की गई थी। बुधवार को बैरिकेडिंग हटने के बाद ई-रिक्शा मुख्य बाजार में प्रवेश करते दिखाई दिए। चालकों द्वारा बाजार के बीच सड़क पर ही वाहन रोककर सवारियां उतारने और बैठाने से यातायात की रफ्तार थम गई। इससे देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जुलूस की वजह से पुलिस कर्मियों की तैनाती अलग-अलग स्थानों पर की गई थी, इस कारण ही बेरिकेडिंग हटा दी गई थी। रात से फिर लग जाएगी।

दीपशिखा सिंह, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें