फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: रात में बसों की कमी से यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
फोटो 16 रात के समय मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ीं सवारियां। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। शाम ढलते ही रोडवेज बसों की कमी यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। विशेषकर आगरा, कानपुर और इटावा जैसे प्रमुख मार्गों पर रात के समय पर्याप्त बसें उपलब्ध न होने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस कमी का सबसे अधिक असर उन यात्रियों पर पड़ रहा है जिन्हें शाम के बाद यात्रा करनी होती है।
विज्ञापन

डिपो के संचालन प्रभारी अनुज दुबे के अनुसार, डिपो के बेड़े में कुल 73 बसें हैं, जिनमें से 17 बसों को मुड़िया मेले के लिए भेजा गया है। इसके बावजूद, शेष उपलब्ध बसों से विभिन्न मार्गों पर फेरे बढ़ाकर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाम छह बजे के बाद आगरा मार्ग पर छह, दिल्ली मार्ग पर 15, कानपुर मार्ग पर दो और इटावा मार्ग पर चार बसों का नियमित संचालन किया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि शाम के बाद बसों की संख्या में कमी आने के कारण उन्हें काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ता है। कई बार बस में अत्यधिक भीड़ होने के कारण यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती। यात्रियों ने मांग की है कि शाम और रात के समय प्रमुख मार्गों पर बसों के फेरों की संख्या बढ़ाई जाए। संचालन प्रभारी अनुज दुबे ने यह भी बताया कि रात के समय यदि किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या अधिक पाई जाती है, तो अतिरिक्त बसें भेजने की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें