फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: माघ मेले में नहीं जाएंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
फोटो 3 बेवर स्टैंड पर खड़ीं रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज।
विज्ञापन
मैनपुरी। माघ मेला में मैनपुरी से रोडवेज बसों को नहीं भेजा जाएगा। बसों का नियमित संचालन निर्धारित मार्गों पर रहने से यात्रियों को राहत मिलेगी। परिवहन निगम मुख्यालय की ओर से पत्र न मिलने के बाद डिपो के अधिकारियों की ओर से इसकी जानकारी दी गई।मैनपुरी डिपो में 69 और बेवर डिपो में 53 बसें हैं। इनका संचालन नियमित रूप से दूसरे जनपदों के साथ क्षेत्रीय मार्गों पर किया जाता है। प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेला की शुरुआत हो गई है। पहले माघ मेला में मैनपुरी और बेवर डिपो से बसों के जाने की संभावना थी। लेकिन निगम मुख्यालय की ओर से इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि अब जिले से रोडवेज बसें मेला में नहीं भेजी जाएंगी। बेवर डिपो के एआरएम सुभाष चंद्र ने बताया कि पहले डिपो की 10 बसें माघ मेला में जानी थीं, लेकिन निगम मुख्यालय की ओर से कोई भी पत्र न मिलने से माना जा रहा है कि डिपो की बसें अब मेला में नहीं जाएंगी। डिपो की बसों का संचालन निर्धारित मार्गों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें