फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: शॉर्ट सर्किट से किराना के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव उजागरपुर में रविवार सुबह तड़के एक किराना के गोदाम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। करीब एक घंटे चली मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक गोदाम में रखा किराने का सामान जल चुका था। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से जानकारी जुटाई। थाना क्षेत्र में कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव उजागरपुर निवासी सत्यपाल किराना के व्यापारी हैं, गांव स्थित उनके गोदाम में रविवार सुबह तड़के शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने की जानकारी के बाद व्यापारी ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग में गोदाम में रखा किराने का काफी सामान जल गया था। सत्यपाल ने पुलिस को बताया कि गोदाम के पास ही उनकी दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें