फोटो 32 करहल रोड पर लोगों को सड़क के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते छात्र-छात्राएं। स्
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औड़न्य पडरिया में बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारी प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह के निर्देश पर प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में इटावा-करहल मार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य ने कहा कि जीवन अनमोल है इसकी रक्षा स्वयं करनी होगी। यातायात के नियमों का पालन कर हम स्वयं व दूसरों के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव ने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. जगजीवन राम ने कहा कि इस समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रहती है इसलिए वाहन को नियंत्रित गति से सावधानी पूर्वक चलाएं। इस अवसर पर डाॅ. गीता देवी, डॉ. उदय प्रताप सिंह, डाॅ. अजय प्रताप सिंह, डाॅ. जितेंद्र पाठक, विजेंद्र कुमार, शिवनंदन सिंह, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।