मैनपुरी। बेवर ब्रांच नहर से घुसूपुर होते हुए जसवंतपुर जाने वाले मार्ग की हालत सुधरने जा रही है। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग की मरम्मत के लिए 67.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। मार्ग के निर्माण से घुसूपुर और जसवंतपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।बेवर ब्रांच नहर से घुसूपुर होते हुए जसवंतपुर जाने वाले मार्ग की स्थिति लंबे समय से खराब चल रही है। मार्ग की स्थिति चिंताजनक होने के कारण यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने छह महीने पहले अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग वीके चौधरी से मुलाकात कर पक्की सड़क बनवाने की मांग की थी। अधीक्षण अभियंता ने स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण कराने का भरोसा दिया था। इसके लिए शासन को 67.20 लाख का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अखिलेश्वर कुमार अरुण ने बताया कि बेवर ब्रांच नहर से घुसूपुर होते हुए जसवंतपुर मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।