फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: दूध, जल, भांग, धतूरा व बेलपत्र चढ़ाकर भोलेनाथ की आराधना

विज्ञापन
फोटो 7 महाशिवरात्रि पर शहर के श्री भीमसेन मंदिर में दर्शन के लिए लगीं भक्तों की कतार। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों की आस्था का अनुपम दृश्य हर ओर देखने को मिला। भोगांव के सोमेश्वरनाथ मंदिर, भोलेधाम, शिव शक्ति धाम सहित शिव मंदिरों पर शिवभक्तों की लंबी कतारें सुबह से ही लगनी शुरू हो गईं। शिवालयों में श्रद्धालुओं ने दूध, जल, गंगाजल, भांग, धतूरा, बेलपत्र व चंदन अर्पित कर भोलेनाथ की आराधना की। जीटी रोड पर कांवड़ ले जाते हुए शिवभक्तों की भीड नजर आई। लोगो ने नंगे पाव जा रहे शिवभक्तों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

शिवालयों में गूंजा हर हर महादेव : बेवर। बेवर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बने शिवालयों में महाशिवरात्रि पर पूजा करने का क्रम सुबह से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। शिवालयों में हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
सब्जी मंडी बड़े मंदिर, गमा देवी मंदिर, विदुर आश्रम रसूलाबाद, गीता आश्रम, बाबा बृह्मदेव आश्रम, बनकिया, नवीगंज व जासमई के शिव मंदिरों में भी शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल अर्पित कर खुशहाल जीवन जीने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें