फोटो 21 किशनी कुसमरा के बीच दूबर के पास पलटा पड़ा डंफर। संवाद
- फोटो : Archive
किशनी। ग्वालियर-बरेली राजमार्ग पर बुधवार की सुबह पैदल जा रहे युवक को गिट्टी से भरे डंफर ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। डंफर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक डंफर मौके पर ही पड़ा हुआ था।
बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे किशनी व कुसमरा के बीच ग्राम दूबर के पास किशनी की तरफ से गिट्टी से लदे डंफर के चालक ने पैदल जा रहे प्रद्दुभ उर्फ कल्लू यादव निवासी नगला लालजू थाना कुदरकोट जिला औरैया को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंफर मौके पर ही पलट गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजन में शव देखकर कोहराम मच गया।