फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: ननिहाल आई मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दन्नाहार। मां और मौसी के साथ ननिहाल आई पांच साल की मासूम संध्या शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। यह हादसा गांव गरगई के पास हुआ। हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया।
जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र के गांव सलेमपुर शैलेंद्र यादव की पत्नी ममता का मायका थाना क्षेत्र के गांव गरगई में है। दो दिन पहले ममता अपनी बीमार मां को देखने के लिए बहन माधुरी के साथ आई थीं, उनके साथ पांच वर्षीय पुत्री संध्या भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह पुत्री और बहन के साथ घर वापस जाने के लिए गांव गरगई के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी मैनपुरी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पांच वर्षीय संध्या को चपेट में ले लिया। हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। हादसे की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मासूम संध्या की हादसे में असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें