फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: गमी से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो12 मृतक सहदेव सिंह का फाइल फोटो - फोटो : मदीना स्थित आरकेपी विद्यालय में आयोजित ​क्विज में उप​स्थित बच्चे। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
बेवर। रिश्तेदार के यहां हुई गमी से लौट रहे गांव खद्दैया के रहने वाले किसान की शुक्रवार सुबह गांव खीजा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा पीछे से आ रही कार की चपेट में आने से हुआ, पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने टक्कर मार कर भागे वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र के गांव खद्दैया निवासी 48 वर्षीय किसान सहदेव सिंह के मामा के पुत्र की मृत्यु हो गई थी, वह गमी में शामिल होने के लिए किशनी क्षेत्र में गांव खिरिया डांडी भट्ठा के पास गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से वापस गांव खद्दैया लौट रहे थे, इटावा मार्ग पर गांव खीजा के पास पीछे से आ रही कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में सहदेव सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक ने शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया, पुलिस टक्कर मार कर भागे वाहन व चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

-
पत्नी, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
गांव खद्दैया के रहने वाले किसान सहदेव सिंह के घर में पत्नी के अलावा दो बेटियां व एक पुत्र हैं। एक पुत्री की वह शादी कर चुके हैं। वहीं, एक पुत्र और पुत्री अविवाहित हैं। हादसे में किसान की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें