फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, एक युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह आगरा से लखनऊ जा रही डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में संभल के रहने वाले युवक की मौत हो गई। पांच अन्य यात्री घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। एसडीएम और सीओ ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन

एक डबल डेकर बस दिल्ली से यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। रविवार की सुबह जब बस थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 85.900 किमी पर पहुंची, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा और बस मार्ग पर खड़े ट्रक से जा टकराई। सूचना पर अपराध निरीक्षक कैलाश बाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल हुई प्रियात्मा निवासी गांव रहुआ थाना बडागांव बनारस, सरवन यादव निवासी थाना पारा लखनऊ, सिद्दार्थ, मोनी पाठक और वैष्णवी पाठक निवासी सुनवर्षा थाना छावनी बस्ती व एक अन्य गंभीर घायल युवक को मेडिकल कॉलेज सैफई भिजवाया। मेडिकल कॉलेज सैफई में गंभीर घायल युवक को मृत घोषित कर दिया गया, उसके पास मिले आईकार्ड से पहचान हुई। मृतक का नाम अभिनव निवासी संभल लिखा था, पुलिस ने उसके परिजन से संपर्क करने के प्रयास शुरू कर दिया। एसडीएम सुनिष्ठा सिंह और सीओ करहल अजय चौहान ने मेडिकल कॉलेज पहुंच कर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें