फोटो 4 मृतक रवि कुमार का फाइल फोटो
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम लखौरा मार्ग पर एक बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीजीआई सैफई में देर रात इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।गांव अंतपुर का रहने वाला रवि कुमार बृहस्पतिवार शाम को कस्बा आया था, शाम करीब सात बजे वह गांव वापस लौट रहा था। बाइक जब थाना क्षेत्र में औंछा-लखौरा मार्ग पर गांव अंतपुर मोड़ पर पहुंची, तभी मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर रवि गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत में सुधार न होने के बाद पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। वहां देर रात युवक की मौत हो गई। सैफई थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शुक्रवार को शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। हादसे में युवक की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।