फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर ट्राली, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो 1 मृतक करन का फाइल फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीगंज टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह धान के बोरे लदा ट्रैक्टर-ट्राॅली डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हाे गया, चालक सड़क पर गिर गया और ट्राली का पहिया सीने से होकर निकल गया, हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया।कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव लड़ैता निवासी 32 वर्षीय करन कुमार बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली में धान लाद कर मैनपुरी मंडी बिक्री के लिए जा रहा था। वह जब थाना क्षेत्र में एनएच 34 नवीगंज टोला प्लाजा के पास पहुंचा, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराए, झटका लगने के साथ ही रमने सीट से नीचे सड़क पर जा गिरा। अनियंत्रित हुए ट्रैक्टर में लदी ट्राली का पहिया उसके सीने से निकल गया, हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने चालक के शव को मोर्चरी भिजवाया, फोन कर परिजन को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने सड़क पर बिखरे धान के बोरों व दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर हटवाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें