मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड बाईपास पर बुधवार देर शाम किसी वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में शव मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
थाना औंछा क्षेत्र के गांव बुढर्रा निवासी 25 वर्षीय आकाश बुधवार को छिबरामऊ स्थित अपनी ससुराल गए थे। शाम करीब छह बजे बाइक से वापस घर आ रहे थे, कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड बाईपास गांव धारऊ के पास किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया, हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, आकाश को जिला अस्पताल लाया गया, वहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक के परिजन ने बताया कि आकाश शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।