फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: किशनी में आवारा गोवंश से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
फोटो 38 मृतक दीपक
विज्ञापन
किशनी। आवारा गोवंश से टकराकर एक बाइक सवार युवक मंगलवार देर शाम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायल अवस्था में परिजन सैफई ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा के निजी अस्पताल ले गए। बुधवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घर के इकलौते बेटे की मौत से चीख-पुकार मची हुई है। वहीं हादसे में एक अन्य युवक घायल हो गया, जिसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी 25 वर्षीय दीपक जाटव अपने मोहल्ले के ही रहने वाले दोस्त नीरज के साथ मंगलवार को बाइक से बिधूना चौराहे की तरफ जा रहा था। जैसे ही वे टीएस गार्डन मैरिज होम के पास पहुंचे, एक गोवंश डिवाइडर के पीछे से अचानक बीच हाईवे पर आ गया और बाइक से टकरा गया। टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को किशनी सीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया। सैफई पीजीआई में नीरज की हालत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन दीपक की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद उसे आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन दीपक को लेकर आगरा के रैनबो हॉस्पिटल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान बुधवार दोपहर करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई।
संवाद

कई साल पहले हो चुकी पिता की मौत
परिजनों के मुताबिक दीपक घर का अकेला लड़का था। उसके पिता रमेश की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। लगभग 2 साल पहले दीपक के बड़े भाई शेरा की भी मौत बीमारी के चलते हो गई थी। सिर्फ दीपक ही मां-बहन और भाभी का सहारा था। दीपक की शादी 2025 में हुई थी। दीपक की मौत के बाद उसकी मां, बहनों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें