फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बाइक से टकराई पिकअप, युवक की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो प्रबल प्रताप सिंह
विज्ञापन
बेवर। नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ-साथ मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी 30 वर्षीय प्रबल प्रताप अपने गांव के साथी अतुल के साथ मैनपुरी में रिश्तेदारी में जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जब उनकी बाइक नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रबल प्रताप सड़क पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, अतुल पिकअप में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन तब तक पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल अतुल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक प्रबल प्रताप के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। बेवर थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले पिकअप चालक की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें