करहल। किशनी मैनपुरी मार्ग पर बोझी चंद्रपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गयी।एक मोटर साईकिल पर 35 वर्षीय राजीव कुमार निवासी नगला खिमाऊ थाना किशनी व संदीप पुत्र विजय निवासी मोहल्ला टंकी थाना बेवर जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजीव कुमार की मृत्यु हो गयी और संदीप घायल हो गया। घायल संदीप को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भिजवा दिया गया व मृतक राजीव कुमार के शव को मोर्चरी जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है।