फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बोलेरो की टक्कर से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरनाहल। बाजार कर घर लौट रहे किशोर को बुलेरो ने टक्कर मार दी। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बुलेरो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव इकहरा निवासी लवकुश पुत्र अमित सिंह उम्र 17 वर्ष शुक्रवार को देर शाम बरनाहल से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बरनाहल दिहुली मार्ग आरएन महाविद्यालय के पास पहुंचा। तभी पीछे आ रही तेज रफ्तार बुलेरो ने टक्कर मार दी। किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। लवकुश कस्बा के ज्ञानदीप इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र था। पिता अमित सिंह थाना बरनाहल में होमगार्ड के पद पर कार्यरत हैं। अमित सिंह के दो पुत्र हैं। लवकुश के तीन बहने हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। बुलेरो सवार गाड़ी छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें