फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri News: बेवर रोड पर बस और गैस टैंकर की भिड़ंत, चालक सहित 10 लोग हुए घायल

विज्ञापन
फोटो13 कंटेनर की टक्कर लगने से क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को बेवर रोड पर रोडवेज बस और गैस टैंकर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के मची चीखपुकार सुन लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहन चालकों सहित 10 घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते मार्ग पर करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। कस्बा में बेवर रोड पर बुधवार शाम जयपुर डिपो की बस फर्रुखाबाद से यात्रियों को लेकर जयपुर जा रही थी, बस जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर सरस्वती ढावा के पास पहुंची, तभी सामने से गैस टैंकर आ गया, बस चालक ने गाड़ी का संतुलन बनाने का प्रयास किया तो स्टेयरिंग फेल हो गई। बस सामने से आ रहे गैस टैंकर से जा टकराई। हादसा होते ही बस में मौजूद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुन कर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल गैस टैंकर चालक अमर सिंह निवासी एकलहन थाना डैंग भरतपुर राजस्थान, बस चालक रामदयाल निवासी कावसनी जयपुर, बस यात्री खुशबू निवासी गांव पुरैया थाना बेवर, परिचालक राजकुमार सहित 10 लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के चलते मार्ग पर करीब एक घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटवाने के बाद आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

-
डिपो के अधिकारियों की अनदेखी बनी हादसे की वजह
बस चालक राम दयाल ने बताया कि उसने डिपो के अधिकारियों को कई बार अवगत कराया कि स्टेयरिंग काफी समय से खराब है। उसे सही करा दीजिए। मगर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। जिस वजह से आज यह हादसा हो गया।

गैस लीक होने की अफवाह से मचा दहशत
बेवर रोड पर बस और गैस टैंकर की आमने सामने भिड़ंत के बाद टैंकर का एक टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इस बीच अफवाह उड़ गई कि गैस लीक हो रही है, जिसने भी सुना वह घबरा कर सुरक्षित स्थान ढूंढने लगा। बस के यात्रियों ने भी घटनास्थल से दूरी बना ली। मगर, पुलिस के आने के बाद जब सही स्थिति का पता चला तो हालात सामान्य हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें